भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुज़ुकी ने किया 'कावाला' गाने पर डांस, गायिका ने दी प्रतिक्रिया
भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुज़ुकी ने ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के 'कावाला' गाने पर डांस किया है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस गाने की सिंगर शिल्पा राव ने हिरोशी का वीडियो शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा, "संगीत सभी सीमाओं से परे है। इस गाने पर डांस करने के लिए हिरोशी का शुक्रिया। मैं बहुत खुश हूं।"