भारत में जारी लोकसभा चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है अमेरिका: रूस
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाखारोवा ने आरोप लगाया है कि भारत में जारी लोकसभा चुनाव में अमेरिका हस्तक्षेप और आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने की कोशिश कर रहा है। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश में भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता के अमेरिका के आरोपों के बाद ज़ाखारोवा का यह बयान आया है।