भारत में टाटा समूह बनाएगा आईफोन 15 और 15 प्लस: रिपोर्ट
'ट्रेंडफोर्स' के मुताबिक, टाटा समूह ने भारत में आने वाले समय में लॉन्च होने वाले आईफोन 15 व 15 प्लस को मैन्युफैक्चर करने के लिए एप्पल के साथ करार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, टाटा इसके बाद देश में एप्पल का चौथा आईफोन मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर बन जाएगा। बकौल रिपोर्ट, भारत में एप्पल के मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर फॉक्सकॉन, लक्सशेयर और पेगाट्रॉन हैं।