भारत में टिकटॉक के प्रतिद्वंद्वी चिंगारी पर लगा एडल्ट कंटेंट बेचने का आरोप
भारत में टिकटॉक के प्रतिद्वंद्वी 'चिंगारी' पर पेड वन-ऑन-1 वीडियो कॉल के ज़रिए एडल्ट कंटेंट बेचने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चिंगारी ऐप 'क्रिएटर्स और यूज़र्स के बीच पेड लाइव वन-ऑन-1 कॉल्स के ज़रिए 18+ कंटेंट की तरफ शिफ्ट' हुआ है। बकौल रिपोर्ट, इसपर वन-ऑन-1 कॉल्स प्राइवेट होने के कारण ग्राफिक इमेज शामिल होने की आशंका अधिक है।