भारत में टीवी पर वनडे विश्व कप 2023 का कंज़म्पशन टाइम रहा 422 अरब मिनट
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में टीवी पर वनडे विश्व कप 2023 का कंज़म्पशन टाइम कुल 422 अरब मिनट रहा। ब्रॉडकास्टर डिज़्नी स्टार ने बताया कि भारत में टीवी पर टूर्नामेंट की व्यूअरशिप 51.8 करोड़ रही। भारतीय टेलीविज़न के इतिहास में पहली बार विश्व कप को 50 करोड़ से अधिक की व्यूअरशिप मिली है।