भारत में टेक कंपनियों के फाउंडर हर चीज़ में अमेरिका की नकल करते हैं: अनअकैडमी के सीईओ
एडटेक स्टार्टअप अनअकैडमी के सीईओ गौरव मुंजाल ने 'योरस्टोरी' से कहा है कि भारत में टेक कंपनियों के संस्थापक इनोवेशन नहीं कर रहे हैं बल्कि 'हर चीज़ में अमेरिका की नकल कर रहे हैं'। उन्होंने कहा, "आप मुझे एक भी ऐसी टेक्नोलॉजी नहीं बता सकते जो हमने बनाई हो।" मुंजाल ने कहा कि स्टार्टअप्स के फाउंडर ज़िद्दी होते हैं।