भारत में टैक्स देना सज़ा है, कितने साल आपको सरकार की गुलामी करनी है?: अशनीर
ऑन्ट्रप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर ने कहा है कि भारत में टैक्स देना सज़ा है। उन्होंने कहा, "करदाता चैरिटी कर रहे हैं...उन्हें कोई फायदा नहीं मिल रहा…आप ₹10 कमाते हैं तो उसमें से सरकार ₹4 (टैक्स) ले लेती है।" उन्होंने कहा, "आप 12 महीने में से 5 महीने सरकार के लिए काम कर रहे हैं…कितने साल आपको सरकार की गुलामी करनी है?"