भारत में नफरत पर आधारित हिंसा रुकनी चाहिए: संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारत में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच हिंसा को रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा, "हमारा रुख धर्म का पूर्ण सम्मान करना...किसी भी तरह के नफरती भाषण और उकसावे के खिलाफ बोलना और...धार्मिक मतभेद और नफरत पर आधारित हिंसा को रोकना है।"