भारत में निपाह वायरस के प्रसार पर नज़र बनाए हुए हैं: ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसी
यूके की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि वह केरल में निपाह वायरस के प्रसार पर करीब से नज़र बनाए हुए है। वहीं, केरल में संक्रमण के 6 मामले सामने आए हैं। निपाह वायरस फ्रूट बैट (चमगादड़) द्वारा फलों पर छोड़े गए लार या मूत्र जैसे संक्रमित शारीरिक तरल पदार्थ के मनुष्यों के संपर्क में आने से फैलता है।