भारत में निर्मित स्मार्टफोन की मज़बूती जांचने के लिए आईटी मंत्री ने उसे ज़मीन पर गिराया
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव हाल ही में खत्म हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) में शामिल हुए जहां उन्होंने एक भारत-निर्मित स्मार्टफोन की मज़बूती जांचने के लिए उसे जानबूझकर ज़मीन पर गिराया। मंत्री ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह स्मार्टफोन को गिराते दिखे। एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल टेक्नोलॉजी फोरम आईएमसी दिल्ली में 1-4 अक्टूबर तक आयोजित हुआ था।