भारत में निवेश के लिए इच्छुक हैं तेल कंपनियां शेवरन, एक्सॉनमोबिल और टोटल एनर्जी: सरकार
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा प्रमुख शेवरन, एक्सॉनमोबिल और टोटल एनर्जी भारत में तेल व गैस की खोज और उत्पादन क्षेत्र में निवेश की इच्छुक हैं। उन्होंने कहा, "भारत पारस्परिक लाभ के लिए तेल व गैस संपत्तियों के संयुक्त विकास उत्पादन के अवसरों का पता लगाने के लिए तत्पर है।"