भारत में न्याय प्रदान करने की व्यवस्था बहुत 'जटिल और महंगी' है: सीजेआई रमणा
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एन.वी. रमणा ने शनिवार को कहा कि भारत में न्याय प्रदान करने की व्यवस्था बहुत 'जटिल और महंगी' है। उन्होंने कहा कि अदालतों को समावेशी और सुलभ बनाने में देश बहुत पीछे है। बकौल रमणा, "एक स्वस्थ लोकतंत्र...के लिए यह ज़रूरी है कि लोग महसूस करें...कि उनके अधिकार और सम्मान सुरक्षित और मान्यता प्राप्त हैं।"