भारत में पहला रिटेल स्टोर खोलने की तैयारी कर रही एप्पल, शुरू की भर्तियां: रिपोर्ट
फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, एप्पल ने भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने के लिए भर्तियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के करियर पेज पर भारत में कई नौकरियों का उल्लेख किया गया है। वहीं लिंक्डइन पर कम-से-कम 5 लोगों ने बताया है कि उन्हें भारत में एप्पल स्टोर्स के लिए नौकरी पर रखा गया है।