भारत में पहली फॉर्मूला ई रेस हैदराबाद में हुई आयोजित, सचिन व राम चरण ने शेयर कीं तस्वीरें
भारत में पहली फॉर्मूला ई रेस शनिवार को हैदराबाद में आयोजित हुई। डीएस पेंस्की के फ्रेंच ड्राइवर जॉन-एरिक वैन ने रेस जीती जबकि महिंद्रा रेसिंग के ब्रिटिश ड्राइवर ऑलिवर रॉलैंड छठे स्थान पर रहे। क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर और ऐक्टर राम चरण ने तस्वीरें शेयर की हैं। राम चरण ने लिखा, "मास्टर ब्लास्टर के साथ फॉर्मूला ई देखना रोमांचक रहा।"