भारत में पहली बार किसी ड्राफ्ट बिल में सभी जेंडर्स के लिए 'शी' और 'हर' का हुआ इस्तेमाल
सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2022 के मसौदे में सभी जेंडर्स के लोगों को संदर्भित करने के लिए सर्वनाम 'शी' और 'हर' का उपयोग किया गया। सरकार ने बताया है कि भारत के विधायी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब 'ही' और 'हिम' की जगह 'शी' और 'हर' इस्तेमाल किया गया है।