भारत में पहली बार मिला चिकनपॉक्स से संक्रमित करने वाले वायरस का नया वैरिएंट
आईसीएमआर-एनआईवी के एक अध्ययन के अनुसार, भारत में पहली बार चिकनपॉक्स वायरस के नए वैरिएंट का पता चला है। अध्ययन के मुताबिक, एमपॉक्स (पूर्व में मंकीपॉक्स) के मामलों की जांच के दौरान इस वैरिएंट का पता चला जिसका नाम क्लैड-9 है। गौरतलब है कि क्लैड 9 जर्मनी, यूके और अमेरिका में चिकनपॉक्स से संक्रमित करने वाला सबसे आम स्ट्रेन है।