भारत में पहली बार मिले लिथियम के भंडार बेहतरीन गुणवत्ता के हैं: जम्मू-कश्मीर के खनन सचिव
जम्मू-कश्मीर के खनन सचिव अमित शर्मा ने बताया है कि रियासी में मिला देश का पहला लिथियम भंडार बेहतरीन गुणवत्ता का है। उन्होंने कहा कि 220 पार्ट्स/मिलियन के नॉर्मल ग्रेड के मुकाबले जम्मू-कश्मीर में मिला लिथियम 500 पार्ट्स/मिलियन ग्रेडिंग का है और 59 लाख टन के भंडार के साथ भारत लिथियम की उपलब्धता के मामले में चीन को पछाड़ देगा।