गूगल ने गुरुवार को 'गूगल फॉर इंडिया 2023' इवेंट में बताया कि पिक्सल 8 समेत पिक्सल सीरीज़ के स्मार्टफोन का निर्माण भारत में किया जाएगा। गूगल ने कहा कि भारत में निर्मित पहला पिक्सल डिवाइस 2024 में बाज़ार में उपलब्ध होगा। गूगल ने यह भी बताया कि वह जल्द ही भारत में एचपी क्रोमबुक की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी।