2023 में सबसे अधिक प्रदूषित हवा वाले भारत के 20 शहरों की सूची हुई जारी

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम द्वारा 131 नॉन-अटेनमेंट शहरों में किए गए वायु प्रदूषण के विश्लेषण के मुताबिक, 2023 में दिल्ली और पटना सबसे प्रदूषित शहर रहे। इसके बाद फरीदाबाद, मुज़फ्फरपुर, नोएडा, मेरठ, गाज़ियाबाद, नलबाड़ी (असम), धनबाद और मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) का स्थान रहा। वहीं, 2019-2023 के बीच वाराणसी में पीएम2.5 लेवल में 72% और पीएम10 लेवल में 69% कमी आई।

Load More