भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 12,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने चेतेश्वर पुजारा
सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे चेतेश्वर पुजारा शुक्रवार को भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 12,000-रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए। आंध्र के खिलाफ दूसरी पारी में 91 रन बनाने वाले पुजारा के भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 120,11-रन हो गए हैं। पुजारा के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 241 मैचों में 18,518-रन हैं।