भारत में फरवरी में 24 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची ईंधन की मांग
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ के आंकड़ों के अनुसार, रूस से सस्ते तेल के रिकॉर्ड आयात के बीच फरवरी में भारत में ईंधन की मांग पिछले 24 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। पिछले महीने भारत में ईंधन की खपत 5% से अधिक बढ़कर 48.2 लाख बैरल/दिन हो गई और पेट्रोल की बिक्री 8.9% बढ़ी।