भारत में फरवरी में रिकॉर्ड 76 लाख वॉट्सऐप अकाउंट्स किए गए बैन
वॉट्सऐप ने प्लैटफॉर्म को नकारात्मकता से सुरक्षित रखने के लिए भारत में फरवरी महीने में रिकॉर्ड 76.28 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है। वॉट्सऐप को फरवरी में देशभर से करीब 16,618 शिकायतें मिली थीं जिनमें से 22 मामलों में ऐक्शन लिया गया। वॉट्सऐप के मुताबिक, प्रतिबंधित अकाउंट्स में से 14.24 लाख अकाउंट्स को कंपनी ने प्रोऐक्टिवली बैन किया है।