भारत में 'फूड पार्क' के लिए $2 बिलियन का निवेश करेगा यूएई, I2U2 की बैठक में हुआ समझौता
चार देशों के समूह I2U2 (भारत, इज़राइल, यूएई और अमेरिका) द्वारा जारी संयुक्त बयान के अनुसार, भारत में ‘एकीकृत फूड पार्क’ की शृंखला विकसित करने के लिए यूएई $2 बिलियन का निवेश करेगा। यह दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया में खाद्य असुरक्षा से निपटने के लिए I2U2 के प्रयासों का एक हिस्सा है। भारत परियोजना के लिए ज़मीन उपलब्ध कराएगा।