भारत में बादल फटने के पीछे दूसरे देशों की हो सकती है साज़िश: तेलंगाना के सीएम केसीआर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा है, "क्लाउडबर्स्ट (बादल फटना) नामक नया तरीका आया है। लोग कहते हैं...कि यह साज़िश है...हमारे देश में कुछ देश जानबूझकर...बादल फटने की घटनाएं करवा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "इससे पहले लेह-लद्दाख में...उन्होंने ऐसा किया था...बाद में उत्तराखंड में किया। सूचना मिली है कि वे गोदावरी बेसिन में भी ऐसा कर रहे हैं।"