भारत में बिकने वाले अधिकांश प्रोटीन सप्लीमेंट्स हैं दूषित व उन पर गलत जानकारियां: स्टडी
भारत में बिकने वाले 36 ब्रैंड्स के प्रोटीन पाउडर पर की गई स्टडी से पता चला है कि इनमें से 70% पर प्रोटीन से जुड़ी गलत जानकारियां थीं। कुछ प्रोटीन पाउडर्स में उसके विज्ञापन में दिखाया गया आधा प्रोटीन भी नहीं था। लगभग 14% नमूनों में हानिकारक फंगल ऐफ्लाटॉक्सिन थे जबकि 8% में कीटनाशक के अवशेष होने का पता चला।