भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 12,516 नए मामले आए सामने, हुईं 501 मौतें

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 12,516 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 501 लोगों की मौत हुई। कुल सक्रिय मामले 1,37,416 रह गए हैं जो पिछले 267 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं, अब तक कुल 3,38,14,080 लोग ठीक हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.26% है।

Load More