भारत में बुधवार को कौन-कौनसे शहर रहे सबसे प्रदूषित?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी सूची के मुताबिक, मेघालय का बर्नीहाट शहर बुधवार को 302 के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसके बाद हनुमानगढ़ (297), ग्रेटर नोएडा (278), फरीदाबाद (270), मानेसर (251), बहादुरगढ़ (247), दिल्ली (243), मेरठ (240), कैथल (240), बल्लभगढ़ (234) और भिवानी (221) का स्थान रहा। वहीं, नोएडा का एक्यूआई 212 रहा।