भारत में बैन किए गए 74 लाख से अधिक वॉट्सऐप अकाउंट्स
वॉट्सऐप ने 2021 के नए आईटी नियमों का पालन करते हुए भारत में 1-31 अगस्त तक 74.2 लाख अकाउंट्स बैन किए। मेसेजिंग ऐप ने कहा, "35.06 लाख अकाउंट्स को यूज़र्स द्वारा रिपोर्ट करने से पहले ही कार्रवाई कर बैन किया गया।" बकौल वॉट्सऐप, उसे 12,461 अकाउंट्स को बैन किए जाने की अपील मिलीं जिनमें से 2 पर कार्रवाई की गई।