भारत में बैन हुए टिक-टॉक ने अपने पूरे भारतीय स्टाफ को नौकरी से निकाला: रिपोर्ट

भारत में करीब 3 साल पहले बैन हुए चीन के वीडियो शेयरिंग ऐप टिक-टॉक ने कथित तौर पर भारत में अपने पूरे स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, इन 40 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की जानकारी इस हफ्ते फोन पर दी गई। बकौल रिपोर्ट्स, इन कर्मचारियों को 9 महीने की सैलरी दी जाएगी।

Load More