भारत में बढ़ती गर्मी के बीच पंडाल की छांव में चली बारात; वायरल हुआ वीडियो
देश में बढ़ती गर्मी के बीच एक पंडाल की छांव में चलती बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर यूज़र देवयानी कोहली द्वारा शेयर किए गए इस क्लिप को अब तक 19,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए यूज़र्स ने 'हम जुगाड़ के राजा हैं' और 'अद्भुत' जैसे कमेंट किए।