भारत में मंकीपॉक्स के तीसरे मामले की हुई पुष्टि, यूएई से केरल लौटा शख्स मिला संक्रमित
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि 6 जुलाई को यूएई से मल्लापुरम लौटे 35-वर्षीय एक शख्स में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। यह देश में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला है। बकौल जॉर्ज, "बुखार होने पर शख्स को 13 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 जुलाई से उसमें (मंकीपॉक्स के) लक्षण दिखने लगे थे।"