भारत में मेरी फिल्म रिलीज़ होना दोनों देशों के बीच हाथ मिलाने जैसा होगा: पाक के ऐक्टर फवाद
पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान ने 'सीएनएन' से कहा है कि भारत में उनकी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' रिलीज़ होने से दोनों देशों के रिश्ते बेहतर होंगे। उन्होंने कहा, "अगर ऐसा होता है तो यह हाथ मिलाने का शानदार तरीका होगा। ईद-दिवाली पर एक-दूसरे को मिठाई भेजने जैसा होगा।" भारत में इसकी रिलीज़ डेट को टाल दिया गया था।