भारत में म्यूचुअल फंड के इतिहास में पहली बार ₹16,000 करोड़ के पार हुआ एसआईपी निवेश
असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में सितंबर में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) का योगदान ₹16,000 करोड़ को पार कर गया। हालांकि, सितंबर 2023 में इक्विटी स्कीम्स में निवेश अगस्त 2023 की तुलना में 30.4% घटकर ₹14,091 करोड़ हो गया।