भारत में राज्यसभा सांसद को गिरफ्तार करने की क्या है प्रक्रिया?

केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद नारायण राणे को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। राज्यसभा सांसद को अपराध के लिए गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी तुरंत राज्यसभा के सभापति को देनी होती है। वहीं, किसी सांसद को सभापति की अनुमति के बिना (चाहे सत्र चल रहा हो या नहीं) सभा-परिसर के भीतर गिरफ्तार नहीं कर सकते।

Load More