'भारत में लड़कियां आलसी होती हैं' कहने पर सोनाली कुलकर्णी ने मांगी माफी, कहा- सीख ली
ऐक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने भारतीय लड़कियों को लेकर अपनी टिप्पणी की आलोचना होने के बाद माफी मांगी है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि भारत में बहुत सारी लड़कियां 'आलसी' होती हैं और 'अच्छी नौकरी और घर वाला बॉयफ्रेंड/पति' चाहती हैं। उन्होंने बयान जारी कर कहा, "मैं सुर्खियों में नहीं रहती...मैंने इस घटना से बहुत कुछ सीखा है।"