भारत में लोकतंत्र की अवधारणा उतनी प्राचीन है जितनी प्राचीन हमारी संस्कृति है: पीएम मोदी
बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह में भाग लेने पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आपातकाल के दौरान बिहार ने दिखाया कि लोकतंत्र को दबाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की अवधारणा उतनी ही प्राचीन है जितना प्राचीन ये देश है, जितनी प्राचीन हमारी संस्कृति है।