भारत में लोग अब पहले की तुलना में धर्म को लेकर अधिक बंट गए हैं: विद्या बालन
अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा है कि भारत में लोग अब पहले की तुलना में धर्म को लेकर अधिक बंट गए हैं। उन्होंने कहा, "पहले देश में हमारी कोई धार्मिक पहचान नहीं थी...लेकिन अब सिर्फ पॉलिटिक्स में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी धार्मिक पहचान है।" बकौल विद्या, वह धार्मिक स्थलों के निर्माण के लिए दान नहीं करती हैं।