भारत में वनडे विश्व कप 2023 शुरू होने पर युवराज सिंह ने लिखा पोस्ट, कहा- 'यह देजा वू है'
विश्व कप 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने वाले पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर युवराज सिंह ने गुरुवार से भारत में वनडे विश्व कप 2023 शुरू होने पर 'X' पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, "यह देजा वू (पूर्वानुभव) है...विश्व कप हमारे क्रिकेट के दीवाने देश में लौट आया है...वही प्यार, वही जुनून और करोड़ों दिलों की वही उम्मीदें।"