भारत में विलय के बाद जम्मू-कश्मीर के पास संप्रभुता नहीं रही थी: अनुच्छेद 370 पर फैसले में एससी
सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की पीठ ने कहा है कि भारत में विलय के बाद जम्मू-कश्मीर के पास संप्रभुता नहीं रही थी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए कहा, "भारत के संविधान के अनुच्छेद 1 व 370 से स्पष्ट है कि…जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।"