भारत में शरिया कानून नहीं चलता है: अयोध्या जाने पर अपने खिलाफ फतवा जारी होने को लेकर इमाम
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में जाने पर अपने खिलाफ फतवा जारी होने के बाद ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइज़ेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा है कि यह फतवा उन पर लागू नहीं होता है। उन्होंने कहा, "यह भारत है...कोई इस्लामिक देश नहीं, यहां शरिया कानून नहीं चलता है...मैं देश हित में अयोध्या गया था।"