भारत में सफल होने के लिए अक्षर पटेल जैसा गेंदबाज़ चाहिए: पूर्व इंग्लिश स्पिनर ग्रीम स्वान
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने कहा है, "भारत में कई बार आपको गेंद को ज़्यादा घुमाने की ज़रूरत नहीं होती...अक्षर पटेल जैसा गेंदबाज़ चाहिए जो लगातार स्पॉट पर गेंदबाज़ी करे और बाकी का काम पिच को करने दे।" स्वान ने भरोसा जताया है कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ में टॉम हार्टले बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।