भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्में कौनसी हैं?
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने ₹450 करोड़+ की कमाई के साथ भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म का 'एवेंजर्स: एंडगेम' (करीब ₹440 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' (₹296.50 करोड़), 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' (₹261.90 करोड़) और 'द जंगल बुक' (₹259.30 करोड़) हैं।