भारत में सेवाएं शुरू करने को लेकर एलन मस्क की 'स्टारलिंक' को मिली शुरुआती मंज़ूरी: रिपोर्ट
'टीओआई' के मुताबिक, एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक को भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने को लेकर टेलीकॉम मंत्रालय की ओर से शुरुआती मंज़ूरी मिल गई है। हालांकि, सुरक्षा मुद्दों पर गृह मंत्रालय की अंतिम मंज़ूरी का अभी इंतज़ार किया जा रहा है। अप्रैल में मस्क के भारत आने की खबरों के बीच यह मंज़ूरी दी गई है।