भारत में हर चीज़ के लिए मेहनत करनी पड़ती है, बस व ट्रेन में चढ़ने के लिए भी: जायसवाल
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने कहा है, "भारत में बस, ट्रेन और ऑटो में चढ़ने समेत हर एक चीज़ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।" जायसवाल ने कहा, "मैंने बचपन से ऐसा किया है और मुझे पता है कि हर पारी कितनी महत्वपूर्ण होती है।"