भारत में होने वाली एससीओ की बैठक में शामिल नहीं होंगे पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के मुख्य न्यायाधीशों की बैठक 10-12 मार्च तक दिल्ली में आयोजित होगी। सदस्य देश पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज़ बलोच ने एक बयान में कहा है, "अपरिहार्य कारणों से मुख्य न्यायाधीश (उमर अता बंदियाल) इस बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे। इसको लेकर उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष से खेद जताया है।"

Load More