भारत मज़बूत ताकत बना हुआ है, अमेरिका भी इसे नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता: अमेरिकी सांसद
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने 'पीटीआई' से कहा है, "भारत दुनिया में मज़बूत ताकत बना हुआ है…अमेरिका सहित कोई भी देश इसे नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता।" उन्होंने कहा, "जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुने गए थे तो...भारत दुनिया की 10वीं अर्थव्यवस्था था…फिर यह 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया और बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।"