भारत यात्रा के दौरान जुटाई गई सूचनाओं को मैं आईएसआई को पहुंचाता था: पाकिस्तानी पत्रकार
2007-2010 के बीच कई बार भारत का दौरा कर चुके नुसरत मिर्ज़ा नामक पाकिस्तानी कॉलमिस्ट ने बताया है कि वह अपनी यात्राओं के दौरान जुटाई गई सूचनाओं को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंचाते थे। उन्होंने बताया कि भारत यात्रा के दौरान उन्हें पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से कई विशेषाधिकार मिले और वह दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना जा चुके हैं।