भारत यूक्रेन में दवाएं भेज रहा है जबकि अन्य देश गोला-बारूद भेज रहे हैं: धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि भारत जहां यूक्रेन को दवाएं भेज रहा है वहीं अन्य देश गोला-बारूद भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के बारे में चिंतित होने के बावजूद चिकित्सा सहायता भेज रहा है। बकौल प्रधान, "यह भारत की नई पहचान है...भारत दुनिया में एक महाशक्ति बन गया है।"