भारत लगाएगा 928 और रक्षा उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध, सरकार ने चौथी सूची को दी मंज़ूरी
रक्षा मंत्रालय ने रविवार को उन 928 रक्षा उपकरणों और उप-प्रणालियों की एक नई सूची को मंज़ूरी दी जिनके आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इन्हें एक निश्चित समय के बाद सिर्फ स्वदेशी कंपनियों से ही खरीदा जा सकेगा। मंत्रालय के मुताबिक, यह चौथी 'सकारात्मक स्वदेशीकरण' सूची है और इससे देश के रक्षा उत्पादन में 'आत्मनिर्भरता' को बढ़ावा मिलेगा।