भारत व चीन द्वारा सीमा पर सैन्य तैनाती बढ़ाने से सशस्त्र संघर्ष का खतरा बढ़ रहा है: यूएस
अमेरिकी इंटेलिजेंस कम्युनिटी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और चीन द्वारा विवादित सीमा पर सैन्य तैनाती बढ़ाने से दो परमाणु शक्तियों के बीच सशस्त्र संघर्ष का खतरा बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका असर अमेरिकी नागरिकों और हितों पर पड़ सकता है जिसको लेकर अमेरिकी दखल की ज़रूरत है। बकौल रिपोर्ट, भारत व चीन के संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे।